फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   tet

परीक्षा केंद्र पर अधिकारी भी नहीं ले जा सकेंगे स्मार्टफोन

Sat, 27 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
tet
सुल्तानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा को नकल विहीन व सुुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी की है। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी अधिकारी को स्मार्टफोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी। केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक साधारण की-पैड वाले मोबाइल ही इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की गोपनीयता बरकरार रखने के लिए शासन के दिशा निर्देश के मुताबिक, परीक्षा केंद्र के 200 गज की परिधि में धारा 144 लागू की जाएगी। 28 नवंबर को परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सचल दल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की ओर से परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा केंद्रों पर इस प्रकार की कोई भी सामग्री उपलब्ध न हो, जिससे परीक्षा की सुचिता प्रभावित होने की संभावना उत्पन्न हो सके। केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक कालेज के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, पहचान पत्र व अन्य प्रमाणपत्रों की जांच करेंगे। परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक की ओर से उपस्थित वास्तविक अभ्यर्थी का मिलान उनके प्रवेश पत्र, पहचान पत्र पर अंकित फोटो तथा उपस्थिति पत्रक में अंकित फोटो से कराया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी के साथ-साथ कक्ष निरीक्षक तथा अन्य किसी भी कर्मचारी को मोबाइल, नोटबुक या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी कैमरा युक्त मोबाइल फोन/स्मार्टफोन ले जाने की अनुमति नहीं है। केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर अपने साथ ऐसा मोबाइल ले जा सकते हैं, जो सामान्य की-पैड वाला कैमरारहित फोन हो और स्मार्टफोन की श्रेणी में न आता हो। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए निर्देश शासन की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

34 केंद्रों पर 29,848 अभ्यर्थी
रविवार को जिले के 34 केंद्रों पर 29,848 अभ्यर्थी टीईटी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा होगी। इसमें 17,833 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होगी। जूनियर स्तर की इस टीईटी परीक्षा में 12,015 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed