{"_id":"ad5d5fd56b95ce788940fa12f81a7997","slug":"tet-centre-first-time-within-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार जिले में बनेंगे टीईटी के सेंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार जिले में बनेंगे टीईटी के सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) के लिए इस बार जिले में भी केंद्र बनाए जाएंगे। दो फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण 26 दिसंबर तक किया जाएगा। पहले मंडल स्तर पर ही केंद्र बनाने की व्यवस्था थी, लेकिन इस बार परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए शासन ने जिले में ही केंद्र बनाए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश इलाहाबाद की ओर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक को केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों का चिह्नीकरण करने का निर्देश दिया है। 26 नवंबर से टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है, जो 18 दिसंबर तक चलेगा। 21 से 24 दिसंबर तक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्रों में संशोधन कर सकेंगे। 24 दिसंबर की शाम को जिले में कितने परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, इसकी वास्तविक संख्या मिल जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगी।
विज्ञापन
समिति में अध्यक्ष के रूप में जिलाधिकारी, सचिव/सदस्य के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक को रखा गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक, डायट प्राचार्य व बीएसए सदस्य के रूप में समिति में होंगे। परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति को 26 दिसंबर तक केंद्रों का निर्धारण कर विद्यालयों की सूची विवरण समेत हार्डकॉपी एवं ई-मेल से शासन को भेजनी होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के लिए अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12:30 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 से 5:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 27 मार्च तक टीईटी का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 30 अप्रैल से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से अंकपत्र वितरित किए जाएंगे।