फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   tempreture at 3 degrees, cold stalled life

3.0 डिग्री पहुंचा जिले का पारा, कांपा जनजीवन

Sat, 28 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
tempreture at 3 degrees, cold stalled life
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण ठंड से पारा लुढ़ककर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बर्फीली हवाओं के चलने से शीतलहरी कम नहीं हो रही है। पछुआ हवा से लोग कड़ाके की ठंड में कांप जा रहे है।
विज्ञापन

भीषण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को सुबह के समय छाए घने कोहरे को आवाजाही में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिन भर धूप नहीं निकलने से लोगों को गलन भरी ठंड से परेशान रहे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड से राहत नहीं मिलने और हवा सामान्य गति से पछुआ चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान कोहरे की चादर से लिपटा रहा। सुबह के समय घना कोहरा रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। कोहरे के दौरान सफर करने वाले लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर दो पहिया व चार पहिया रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाने से वाहनों की स्पीड धीमी रही। दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन भरी ठंड का प्रकोप जारी रहा।
भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। कड़ाके की ठंड से लोगों के कामकाज बाधित हो जा रहे हैं। लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। भीषण ठंड से न्यूनतम तापमान गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। शनिवार को दिन भर लोग ठंड से परेशान रहे। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में अभी भी अलाव का समुचित इंतजाम नहीं किया जा सका है। जगह-जगह पर लोगों ने अलाव जलवाने की खुद व्यवस्था करके ठंड से बचाव करने का प्रयास किया। दिन भर धूप नहीं निकलने से ठंड में कमी नहीं आ पाई।

शाम होने पर ठंड में इजाफा हो गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड से राहत नहीं मिलने और हवा सामान्य गति से पछुआ चलने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed