फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tempreture at 2 degrees ... icy wind making the body numb

2.0 डिग्री पहुंचा जिले का पारा, जनजीवन बेहाल

Mon, 30 Dec 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tempreture at 2 degrees ... icy wind making the body numb
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। बर्फीली हवाओं के चलने से लोग कड़ाके की ठंड से कांप उठे हैं। गलन भरी ठंड से जनजीवन बेहाल है। भीषण ठंड से पारा लुढ़ककर 2.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

इस सीजन का यह सबसे कम तापमान है। बर्फीली हवाओं से शीतलहरी में कमी नहीं आ पा रही है। सोमवार को सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रही। दोपहर बाद निकली धूप से लोगों को गलन भरी ठंड से काफी राहत मिल गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के बादल छाए रहने, बारिश नहीं होने और औसत तापमान में सुधार नहीं होने का अनुमान है। इससे लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने और हवा सामान्य गति से पुरवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रही। धुंध रहने से धूप नहीं निकली और लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ा। इस दौरान चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा कर रख दिया। गलन भरी ठंड का प्रकोप जारी रहने से लोग कड़ाके की ठंड से परेशान रहे।
भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया। भीषण ठंड से न्यूनतम तापमान लुढक़कर 2.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। सोमवार को दोपहर बाद आसमान में छाई धुंध साफ हो गई और धूप निकल आई।
धूप होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। धूप से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई। शाम होते ही ठंड में इजाफा हो गया और गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के बादल छाए रहने, बारिश नहीं होने और औसत तापमान में सुधार नहीं होने का अनुमान है।

इससे लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने और हवा सामान्य गति से पुरवा चलने के आसार हैं। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के कृषि मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 2.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed