फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   temperature rises to 39.5 degree celcius

गर्मी से लोग बेहाल, 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Tue, 30 Mar 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
temperature rises to 39.5 degree celcius
सुल्तानपुर। मौसम के बदले रुख से दिन में हो रही तेज धूप से दिन-ब-दिन पारा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दिन में हो रही तेज धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप से फसलें तेजी से सूखने लगी हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते तेज धूप होने लगी। दिन भर रही तेज धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान में वृद्धि होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछा व छाता का सहारा लिया। पिछले कई दिनों से हो रही तेज धूप से फसलें सूखने लगी है। किसान राई, सरसों, मटर, मसूर की फसल की कटाई में लगे हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
औसतन तापमान सामान्य से अधिक रहने और हवा मुख्यत: पछुआ चलने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य ने 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 82-25 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 1.5 किमी/घंटे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed