{"_id":"68c080e3ac396eaff60d72ae","slug":"tehsil-feeder-remained-closed-for-six-hours-maintenance-done-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-140522-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छह घंटे बंद रहा तहसील फीडर, किया रखरखाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छह घंटे बंद रहा तहसील फीडर, किया रखरखाव
Wed, 10 Sep 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव के लिए जर्जर तारों और जंपर की मरम्मत के लिए मंगलवार को शहर के तहसील फीडर की आपूर्ति छह घंटे के लिए ठप कर दी गई। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर जर्जर तार ठीक किए गए। खराब जंपर को बदला गया। जिससे
शहर के सब्जीमंडी, चौक, गल्ला मंडी, कुड़वार नाका, रेलवे स्टेशन रोड, रुद्रनगर, मालगोदाम रोड, सुभाष मार्केट, दुर्गा मार्केट, कोतवाली के पीछे, गंदानाला रोड क्षेत्र में सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। छह घंटे तक स्थानीय निवासियों के अलावा व्यापारियों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। उधर लालडिग्गी मोहल्ले में रातभर बिजली आती-जाती रही, जिससे मोहल्लेवासी परेशान रहे।
अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि मरम्मत के लिए शटडाउन लिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।