{"_id":"68bf2e44086078eb1d01c681","slug":"teenager-dies-due-to-drowning-in-pond-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140437-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किशोरी की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किशोरी की तालाब में डूबने से मौत
Tue, 09 Sep 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर। मछली पकड़ने गई कटघरापट्टी गांव की एक किशोरी की रविवार की शाम तालाब डूबने से मौत हो गई। कटघरापट्टी निवासी बरसातू की पुत्री अर्चना (14) कक्षा आठ में पढ़ती थी। पिता ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे अर्चना गांव में स्थित तालाब में अन्य कुछ बच्चों के साथ मछली पकड़ने गई थी।
मछली पकड़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई। आसपास मौजूद बच्चों ने आकर घरवालों को अर्चना के तालाब में डूबने की जानकारी दी। इसके बाद घर वाले मौके पर पहुंचे। तालाब में उसकी खोजबीन शुरू की गई। रात करीब 12 बजे अर्चना का शव निकाला गया। उसका शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सोमवार सुबह पुलिस को जानकारी दी गई। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि पिता बरसातू की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)