फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Team made pyramid

अमेठी टीम ने मलखंभ में दिखाया दम

Wed, 22 Mar 2017 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 22 Mar 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Team made pyramid
अमेठी में खेल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

अमेठी। दो दिवसीय लखनऊ जोन की अंतर जनपदीय मलखंभ प्रतियोगता का शुभारंभ शहर स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजन सचिव/पुलिस अधीक्षक ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर व रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ कर किया।  पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ के निर्देश पर अंतर जनपदीय मलखंभ प्रतियोगिता लखनऊ जोन की शहर स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित की गई है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं। बुधवार को सिर्फ सात टीमें ही प्रतियोगिता मेें शामिल होने के लिए पहुंची थी। बतौर मुख्य अतिथि आयोजन सचिव/पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर व रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


अमेठी टीम के खिलाडिय़ों ने एक खंभे पर चढ़ कर तीर-कमान, सहित कई आसन व सामूहिक रूप से कमल, बब्बर शेर सहित कई शानदार प्रदर्शन किए। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज, सीओ लाइंस जीडी मिश्रा, अमेठी प्रभारी निरीक्षक रमाकांत प्रसाद मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह ने किया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed