फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teachers will be recruited for 661 posts, 16 will get appointment letters

661 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, 16 अक्तूबर को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Mon, 12 Oct 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Teachers will be recruited for 661 posts, 16 will get appointment letters
सुल्तानपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में प्रदेश स्तर पर रिक्त 69 हजार पदों के सापेक्ष प्रथम चरण में 31,277 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले को आवंटित 661 सीटों पर अभ्यर्थियों को 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके पहले 14 व 15 अक्तूबर को काउंसलिंग का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पदों पर प्रदेश सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। 69 हजार पदों के सापेक्ष 31,277 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित किया जाना है।
विज्ञापन

चयन सूची के मुताबिक जिले में 661 शिक्षकों के पद आवंटित हुए हैं। आवंटित सीटों के सापेक्ष बेसिक शिक्षा परिषद से अनंतिम चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी वेबसाइट पर डाल दी है। 14 व 15 अक्तूबर को जनपद स्तर पर काउंसलिंग का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 16 अक्तूबर को बीएसए की ओर से नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। जनपदीय चयन समिति चयन सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के शैक्षिक/प्रशिक्षण अभिलेखों की जांच कर अर्ह पाए जाने पर ही नियुक्ति पत्र देगा।
अनंतिम चयन सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की छायाप्रति, समस्त शैक्षिक अभिलेख, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाणपत्र व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र लाना होगा। सभी अभिलेखों के दो सेट स्वप्रमाणित छाया प्रतियां, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नाम से निर्धारित आवेदन शुल्क का बैंक ड्रॉफ्ट भी जमा करना होगा।
काउंसलिंग के समय 100 रुपये के नोटरी शपथ पत्र पर इस आशय की घोषणा करनी होगी कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई समस्त सूचनाएं व अन्य अभिलेख पूर्णत: सही हैं और जनपद में नियुक्ति के बाद मेरी ओर से अंतर जनपदीय स्थानांतरण की मांग नहीं की जाएगी।
काउंसलिंग प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के मूल अभिलेख जमा करते हुए एक पंजिका पर अंकित किया जाएगा। जिस क्रमांक पर अभ्यर्थी का नाम अंकित होगा, उसी क्रमांक को प्राप्ति रसीद पर अंकित करते हुए अभ्यर्थी को रिसीविंग दी जाएगी। मूल अभिलेखों को प्राप्त करने के लिए बीएसए की ओर से नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया में शिक्षामित्रों को उनके कार्यानुभव के लिए प्रदान अधिकतम 25 अंक भारांक दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने 25 अंकों के भारांक के संबंध में निर्देश दिया है कि बीएसए इस आशय की जानकारी कर लें कि परिषदीय विद्यालयों में कार्य करने की अवधि का आगणन सही हुआ हो। साथ ही इस अवधि में शिक्षामित्र के रूप में परिषदीय विद्यालय में अभ्यर्थी ने काम किया हो।

पूर्व में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिले को 1570 पद आवंटित हुए थे। इन पदों पर चयन के लिए तीन से छह जून तक काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। कोर्ट से स्थगनादेश के बाद प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब 31,277 पदों के सापेक्ष जिले को 661 पद आवंटित हुए हैं। इस हिसाब से पूर्व में चयनित 1570 में से 909 अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed