{"_id":"659af98a33a448562403038a","slug":"tb-and-cough-fever-patients-reached-jan-arogya-fair-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-7929-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जनआरोग्य मेले में पहुंचे टीबी व खांसी-बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जनआरोग्य मेले में पहुंचे टीबी व खांसी-बुखार के मरीज
Mon, 08 Jan 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
. कुड़वार स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं डॉ. सुमन। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में टीबी, खांसी व बुखार समेत अन्य रोगों के भी मरीज पहुंचे। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने गंभीर किस्म के रोगों की जांच मेडिकल कॉलेज में कराने की सलाह दी है। फिलहाल तत्काल कुछ दवाएं लेकर मरीज वापस हो गए।
रविवार को प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में विजेथुआ पीएचसी पर विजेथुआ गांव निवासी सरोजा देवी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि जांच में टीबी पाए जाने पर चिकित्सक ने पांच दिन की दवाएं देते हुए मेडिकल कॉलेज में जांच कराने की सलाह दी है।
खालिसपुर के आए करीब 51 वर्षीय कालीप्रसाद खून की कमी से पीड़ित पाए गए। उन्होंने बताया कि दवा लेकर चिकित्सक ने आराम करने की सलाह दी है। जौनपुर के उसरौली गांव से आईं संगीता ने बताया कि उन्हें पेट में गैस व घबराहट की दिक्कत है। चिकित्सक ने दवाएं दी हैं।
विज्ञापन
कुड़वार के बेला पश्चिम निवासी नीमर ने बताया कि सांस की दिक्कत की वजह से दिखाने आए हैं। चिकित्सक ने देखने के बाद दवाएं बाहर से खरीदने के लिए कहा है। मेडिकल स्टोर पर जाकर दवा लेंगे। इसी तरह अन्य पीएचसी व सीएचसी पर मरीजों का परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में 3115 मरीजों का चिकित्सकों ने परीक्षण करके दवाएं उपलब्ध कराईं। 340 लोगों की कोविड स्क्रीनिंग की गई। सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि मरीजों को अस्पताल में ही दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।