फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   taken oath for water conservation

विश्व जल दिवस पर ली जल संचयन की शपथ

Mon, 22 Mar 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
taken oath for water conservation
सुल्तानपुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर सोमवार को वर्षा जल संचयन का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में जल संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन

सोमवार को विश्व जल दिवस पर विकास भवन के प्रेरणा सभागार में जल संरक्षण पर ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले के आला अधिकारियों ने पीएम के विचारों को सुना। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि जल का समुचित उपयोग एवं पानी की एक-एक बूंद का संचयन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा, उपायुक्त रोजगार जितेंद्र मिश्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी, सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण दिनेश कुमार दूबे समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे। जिला मुख्यालय के अलावा अन्य कई स्थानों पर भी विश्व जल दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया जल संचयन का महत्व
भदैंया। विश्व जल दिवस पर राजकीय अभिनव इंटरमीडिएट स्कूल पन्ना टिकरी में जलदोहन रोकने व जल संरक्षण करने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। केंद्रीय जलशक्ति मिशन से पुरस्कृत जलनायक भदैंया निवासी संदीप अग्रहरि ने छात्र-छात्राओं को जल संचयन का महत्व बताकर पौधरोपण किया।

जलनायक ने जलदोहन रोकने के लिए टैंक वॉटर फ्लो अलार्म लगवाने की मुहिम का शुभारंभ भी किया। शोभित जायसवाल ने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिनव स्कूल के प्रधानाध्यापक वीके सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन आनंद शर्मा ने किया। इस मौके पर संजीव यादव, चारु गुप्ता, सरिता देवी, परमजीत मिश्र, राहुल कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed