फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Swami Prasad criticises SP govt.

गुंडई के बल पर पंचायतों पर कब्जा चाह रही सरकार: मौर्य

Tue, 08 Sep 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 08 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। नेता विपक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सूबे की सपा सरकार गुंडे माफिया के बल पर पंचायतीराज व्यवस्था पर कब्जा करना चाह रही है। यही वजह है कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो रहा है लेकिन सरकार अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं ले सकी है।

विज्ञापन


सूबे में व्याप्त अराजकता से पुलिस एवं सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। पूर्व मंत्री मंगलवार को पयागीपुर स्थित निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। चांदा थाना क्षेत्र के सिंहौली गांव निवासी व पूर्व प्रधान पति रमाकांत मौर्य की हत्या के बाद उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने जाते हुए डाक बंगले में नेता विपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सूबे की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पहले खत्म हो रहा है लेकिन सरकार अभी तक प्रधानों के चुनाव पर निर्णय नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से पंचायत चुनाव में अर्ध सैनिक बल नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने इसे सपा व भाजपा सरकार की सांठगांठ बताया। कहा कि यह पिछले दिनों सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुई मुलाकात का नतीजा है। आरोप लगाया कि भाजपा हिंदुओं के तथा सपा मुसलमानों के आंखों में धूल झोंक रही है। दंगे फसाद कराकर दोनों पार्टियां अपनी राजनीति कर रही हैं। भाजपा हिंदुओं की व सपा मुसलमानों की विरोधी है। ऐसा लगता है कि सपा सरकार ने गुंडे एवं माफिया को सूबे को लूटने का लाइसेंस दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के आरक्षण पर भी उन्होंने सवाल उठाया। कहा कि बसपा सदन से लेकर बाहर तक सरकार की गलत नीतियों एवं कार्यों का विरोध कर रही है।  शाम को वे पूर्व मंत्री विनोद सिंह के साथ चांदा थाना क्षेत्र के सिहौली गांव पहुंचे और पूर्व ग्राम प्रधान के मृत पति के परिवारीजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed