फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SUV overturns after breaking railing on Purvanchal Expressway, youth dies

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ पलटी एसयूवी, युवक की मौत

Sat, 01 Nov 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
SUV overturns after breaking railing on Purvanchal Expressway, youth dies
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चकटेरी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कार।
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चकटेरी गांव के पास बृहस्पतिवार रात बेकाबू एसयूवी रेलिंग तोड़ते हुए करीब दस फीट नीचे खाई में पलट गई। कार का शीशा तोड़ते हुए चालक आजमगढ़ के सराय खुर्द निवासी शुभम यादव नाले में जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर है, जिन्हें लखनऊ हायर सेंटर रेफर किया गया है, अन्य का इलाज सीएचसी कूरेभार में चल रहा है। कार सवार एक बच्ची सुरक्षित बच गई, हादसा चालक को नींद आने की वजह से हुआ। कार में आजमगढ़ के एक ही परिवार के सात लोग सवार थे।
विज्ञापन

आजमगढ़ के थाना जहानगंज के सराय खुर्द सराय खान निवासी शुभम यादव (26) डाला छठ का त्योहार मनाने के बाद बृहस्पतिवार रात एसयूवी से लखनऊ जा रहे थे। कार में मां गीता देवी (52), दो बहनें नीतू यादव (24) व काजल यादव (16), विशाल यादव (26) और रवि यादव व एक दो माह की बच्ची साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन शुभम चला रहे थे। वे रात 9:45 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय के चकटेरी गांव के पास पहुंचे थे, तभी चालक को नींद आने से बेकाबू हुई एसयूवी रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे के किनारे खाई में पलट गई। इस दौरान झटके से आगे का शीशा टूट गया और शुभम पानी भरे नाले में जा गिरे।

यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस की मदद से सभी को एंबुलेंस से सीएचसी कूरेभार पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने गीता देवी व विशाल की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर रेफर किया, जहां से हायर सेटर लखनऊ भेज दिया गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी परमात्मा सिंह ने बताया कि हादसा चालक के नींद आ जाने की वजह से हुआ। शुभम ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed