फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SUV loses control and falls into a ditch on Purvanchal Expressway; four injured.

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी एसयूवी, चार घायल

Mon, 03 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
SUV loses control and falls into a ditch on Purvanchal Expressway; four injured.
कूरेभार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा गोसाईगंज क्षेत्र के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप के पास हुआ। दुर्घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान वाहन चालक बस्ती निवासी संतोष कुमार, गोलघाट गोरखपुर निवासी श्रेयांश मोहन दास व विनय पांडेय और छोटू निवासी बस्ती के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। गंभीर चोटों को देखते हुए चारों घायलों को बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed