{"_id":"64a1c175d813a78ede060aa9","slug":"suv-collided-with-divider-five-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-58-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डिवाइडर से टकराई एसयूवी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डिवाइडर से टकराई एसयूवी, पांच घायल
Sun, 02 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
बल्दीराय। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर टेरी गांव के पास लखनऊ की ओर जा रही एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एसयूवी सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अयोध्या जनपद के कुमारगंज सौ शैया चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
वाराणसी के मड़ुवाडीह चांदपुर निवासी सुनील कुमार (30) की लंका में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। रविवार को वे व्यापार के सिलसिले में ठेकेदार विमलेश कुमार (33) निवासी कंदवा थाना मडुवाडीह, दिनेश (46), अनिल (30) मडुवाडीह व चालक अजीत (30) निवासी चितईपुर, वाराणसी के साथ एसयूवी से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा रहे थे।
दोपहर लगभग दो बजे बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास 96 किमी. प्वाइंट के पास अचानक उनकी गाड़ी स्लिप खाकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त गई। दुर्घटना में सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
यूपीडा गश्ती दल ने एंबुलेंस से घायलों को अयोध्या जनपद के कुमारगंज स्थित पिठला हॉस्पिटल भिजवाया। वहां डॉ. विकास यादव व डॉ. दुर्गविजय ने गंभीर हालत देखते हुए सभी को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
बल्दीराय थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। दुर्घटना के बाद यूपीडा के सुरक्षाकर्मी रामचरण व परमात्मा सिंह ने क्षतिग्रस्त वाहन को घटनास्थल से हटवा कर हलियापुर टोल पर खड़ा करवाया। आधे घंटे के अंदर ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू रूप से चालू हो गया।