फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Supervisor was taken hostage by crooks who took robbery of eight lakhs

निर्माणाधीन राजकीय महिला डिग्री कॉलेज से आठ लाख की सरिया लूट ले गए बदमाश

Tue, 13 Aug 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Supervisor was taken hostage by crooks who took robbery of eight lakhs
अमेठी। कठौरा में निर्माणाधीन राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में रविवार की रात असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने साइट इंचार्ज समेत तीन लोगों को असलहे के जोर पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन

उसके बाद साइट पर रखी करीब आठ लाख रुपये कीमत की 15 टन सरिया ट्रक पर लादकर उठा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद साइट इंचार्ज और मजदूर ने मुक्त होकर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना के बाद एएसपी व अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ कमरौली ने गंभीर घटना पर पर्दा डालने के लिए साइट इंचार्ज से तहरीर बदलवाकर चोरी में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का निर्माण राजकीय निर्माण निगम करा रहा है। निर्माणाधीन राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का काम साइट इंचार्ज दीपक सिंह निवासी कपिल बिहार कॉलोनी बनादेवी जेसी रोड अलीगढ़ देख रहे हैं।
रविवार की रात दीपक सिंह साइट पर मजदूर सोनू व मुकेश निवासीगण सोहरामऊ उन्नाव के साथ मौजूद थे। रात करीब 12 बजे 15 से 20 लोग असलहा और लोहे की रॉड लेकर साइट पर पहुंच गए।
उक्त लोगों ने साइट इंचार्ज दीपक सिंह, सोनू व मुकेश को बंधक बना लिया। तीनों का हाथ व पैर बांधकर खेत के किनारे फेंक दिया। पांच बदमाश तीनों पर असलहा तानकर खड़े हो गए जबकि अन्य 10 से 15 लोग ट्रक पर साइट पर रखी सरिया लादने लगे।
करीब तीन घंटे तक बदमाश ट्रक पर सरिया लादे और उसे लेकर फरार हो गए। सोमवार की भोर में दीपक सिंह, सोनू व मुकेश नने किसी तरह से बंधन मुक्त होकर इसकी सूचना यूपी 100 के साथ ही विभागीय लोगों को दी।
सूचना के बाद एएसपी दयाराम, एसओ कमरौली लक्ष्मीकांत सोनकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी को दीपक सिंह ने बताया कि सरिया की कीमत करीब आठ लाख रुपये है।
साइट इंचार्ज दीपक सिंह ने 15 टन सरिया लूटने की तहरीर कमरौली थाने में दी। एसओ लक्ष्मीकांत ने तहरीर बदलवाकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत एसओ ने बताया कि जो तहरीर मिली थी, उसी पर केस दर्ज किया गया है।

राजकीय निर्माण निगम के एक जेई ने नाम न छापने पर बताया कि एसओ कमरौली लक्ष्मीकांत सोनकर ने साइट इंचार्ज दीपक सिंह से यह कहकर तहरीर बदलवा दी कि बाद में दर्ज मुकदमे में डकैती की धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed