फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sunshine during the day, cold in the morning and evening, crops will benefit

Sultanpur News: दिन में धूप, सुबह-शाम ठंड, फसलों को मिलेगा फायदा

Tue, 03 Feb 2026 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, cold in the morning and evening, crops will benefit
बल्दीराय के वलीपुर में लहलहाती गेहूं की फसल। - फोटो : बल्दीराय के वलीपुर में लहलहाती गेहूं की फसल।
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार की सुबह हल्की धुंध के साथ हुई। करीब साढ़े सात बजे के बाद धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। धुंध कम होने के कारण वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में 3.0 और न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर बाद से दिन भर सूरज और बादल के बीच लुकाछिपी का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन भर 1.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम ठंड का असर ज्यादा है, जबकि दोपहर में धूप निकलने के बाद भी पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 2.0 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। आगामी 24 घंटे में सुबह के समय हल्का कोहरा/बादल छाए रहने और हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है मौसम
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि वर्तमान ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। यदि हल्की बारिश हो जाए तो सभी फसलों को लाभ मिलेगा।

धूप निकली तो बच्चों ने मैदान में मचाया धमाल
विंदेश्वरीगंज। कंपोजिट विद्यालय बल्दीराय में सोमवार को मौसम अच्छा रहा तो बच्चों ने मैदान पर खूब धमाल मचाया। विद्यालय परिसर में बच्चों ने खेल का आनंद लिया। शिक्षिका अंजली विश्वकर्मा और अर्चना द्विवेदी ने स्वयं बच्चों के साथ खेलकूद में उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षक मृदुल कुमार शर्मा ने कहा कि खेल गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed