फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   summit

Sultanpur News: 583 करोड़ के निवेश से 1814 लोगों को मिलेगा रोजगार

Fri, 30 Dec 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
summit
सुल्तानपुर। जिले को मिले पांच सौ करोड़ के लक्ष्य को उत्साहित उद्यमियों ने पीछे छोड़ दिया है। जिले के 28 उद्यमियों ने 583.5 करोड़ के एमओयू (मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किया है। 583.5 करोड़ रुपये के निवेश से उद्योग की स्थापना होने पर जिले के 1,814 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के जरिए शासन ने जिले को पांच सौ करोड़ रुपये निवेश करने का लक्ष्य दिया था। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के प्रधान सहायक मो. सकलैन ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 28 उद्यमियों ने बैंकों के जरिए 583.5 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। इन प्रस्तावों पर सरकार और उद्यमियों के बीच एमओयू (मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर हो गया है। इससे 1,814 लोगों को रोजगार मिलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

राहिल पारा गांव निवासी राजेश सिंह ने बताया कि मूंज उद्योग के लिए पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया है। इससे 100 लोगों को रोजगार मिलने का लक्ष्य तय किया गया है। व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने गुड़ उद्योग के लिए सात करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने एमओयू पर हस्ताक्षर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सुधीर कसौधन ने बताया कि चाउमीन नूडल्स के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। इस पर उन्होंने सरकार से एमओयू पर हस्ताक्षर भी कर दिया है। इस उद्योग के संचालित होने पर करीब 50 लोगों को रोजगार मिल जाएगा। रमेश जायसवाल ने बताया कि उन्होंने पैकेजिंग उद्योग के लिए सात करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस उद्योग से करीब 20 लोगों को रोजगार मिलेगा। व्यापारी केशव अग्रवाल ने बताया कि राइस मिल के 30 करोड़ के प्रस्ताव पर एमओयू (मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किया है। इससे 115 लोगों को रोजगार मिलेगा। भानु प्रकाश अग्रवाल बताते हैं कि उन्होंने आयरन स्टील फेब्रिकेशन के लिए तीन करोड़ के प्रस्ताव पर एमओयू किया है। इससे 40 लोगों को रोजगार मिलने का लक्ष्य तय है।
दीपांकर शर्मा ने प्लास्टिक मेनूफैक्चरिंग के लिए पांच करोड़ का प्रस्ताव दिया है। इसमें 50 लोगों को रोजगार मिलेगा। अभय अग्रवाल ने वुड का कारखाना लगाने के लिए 2.5 करोड़ के प्रस्ताव पर एमओयू हस्ताक्षरित किया है। इससे 25 लोगों को रोजगार मिलेगा। दीपक कुमार ने वाटर टैंक के लिए पांच करोड़ का प्रस्ताव दिया है। इसमें 55 लोग रोजगार पा सकेंगे। प्लाईवुड व प्लैक्स डोर के लिए गिरीशचंद्र श्रीवास्तव ने 50 करोड़ का प्रस्ताव दिया है। इससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा।
बरौंसा क्षेत्र की उर्मिला शुक्ला ने छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव मैदा सूजी के लिए दिया है। इसमें 35 लोगों को रोजगार मिलेगा। कूरेभार ब्लॉक के इनायतपुर गांव निवासी पंकज सिंह ने बताया कि 51 लाख रुपये का प्रस्ताव पेपर प्रोडक्ट के लिए दिया है। इसमें 18 लोगों को रोजगार मिलेगा। राम प्रकाश पांडेय ने फैन बॉक्स के लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। इससे 35 लोगों को रोजगार मिलेगा।

लक्ष्य से अधिक निवेश पर हुआ एमओयू : उपायुक्त उद्योग
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने पांच सौ करोड़ निवेश करने का लक्ष्य दिया था। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 583.5 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर सरकार और उद्यमियों के बीच एमओयू (मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed