{"_id":"68c718f2a5faf4fbbc081460","slug":"sultanpur-youth-dies-in-road-accident-in-dubai-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140848-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुल्तानपुर के युवक की दुबई में सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुल्तानपुर के युवक की दुबई में सड़क दुर्घटना में मौत
Mon, 15 Sep 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
अमहट। गोराबारिक अमहट निवासी मोतहर हसन खान (40) की दुबई में शुक्रवार को सड़क दुुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि दुबई की एक कंपनी में मैनेजर थे। रविवार को घर पर मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है।
उनकी पत्नी आरफा बानो ने बताया कि शुक्रवार से मोतहर का फोन घर पर आना बंद हो गया तो परिजनों ने दुबई में काम करने वाले कुछ अन्य लोगों के पास फोन मिलाया। परिजनाें के कहने पर वह लोग मोतहर हसन की कंपनी पहुंचे। वहां पर उन लोगों को पता चला कि शुक्रवार को वह कंपनी के डिलीवरी ब्वाॅय की गाड़ी से जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी गाड़ी में आग लग गई।
आग में झुलसकर मोतहर हसन की जान चली गई। रविवार को यह पता चलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। करीब दो वर्ष पहले वह घर आए थे। आगामी अक्तूबर माह में उनकी छुट्टी स्वीकृत हुई थी। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे।