{"_id":"628710fbfdc58150a74b640d","slug":"sultanpur-summons-against-former-delhi-law-minister-and-aap-leader-somnath-bharti-controversial-remarks-made-on-hospitals-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और 'आप' नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ समन, यूपी के अस्पतालों पर की थी विवादित टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और 'आप' नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ समन, यूपी के अस्पतालों पर की थी विवादित टिप्पणी
Fri, 20 May 2022 09:24 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 20 May 2022 09:24 AM IST
सार
आप नेता सोमनाथ भारती जनवरी 2021 में उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए थे। आरोप है कि उन्होंने जगदीशपुर के रामलीला मैदान में पत्रकारों से उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में बच्चे के जन्म को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
सोमनाथ भारती
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
यूपी के अस्पतालों के बारे में विवादित टिप्पणी करने के मामले में गुरुवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश कुमार यादव ने दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ समन जारी करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 14 जून को होगी। मामला अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के मुताबिक आप नेता सोमनाथ भारती जनवरी 2021 में उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए थे। आरोप है कि उन्होंने जगदीशपुर के रामलीला मैदान में पत्रकारों से उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में बच्चे के जन्म को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इससे आहत जगदीशपुर के हरपालपुर गांव निवासी सोमनाथ शाहू की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ जगदीशपुर थाने में नौ जनवरी 2021 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव की कोर्ट में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि गुरुवार को अदालत ने पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ समन जारी कर उन्हें कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन