{"_id":"6a1595146b6b341108082aeb","slug":"sultanpur-prv-team-attacked-while-trying-to-resolve-dispute-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : विवाद शांत कराने गई डायल 112 की टीम पर हमला, पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : विवाद शांत कराने गई डायल 112 की टीम पर हमला, पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Tue, 26 May 2026 06:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 26 May 2026 06:11 PM IST
सार
पुलिसकर्मियों ने विवाद में शामिल रहे दोनों पक्षों को समझाने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
डायल 112 की टीम के साथ हुई मारपीट।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
धनपतगंज के पियारी का पुरवा (बरसांवा) गांव में रविवार की रात दो पक्षों के विवाद को शांत कराने पहुंची पीआरवी टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुशवाहा की तहरीर के अनुसार वह बल्दीराय के वलीपुर चौकी क्षेत्र की पीआरवी में तैनात हैं। रविवार रात करीब 8:34 बजे उन्हें गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर वह कांस्टेबल विश्वनाथ और होमगार्ड चालक सुनील सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। गांव पहुंचने पर मोहम्मद आजाद अहमद और जिमरातन के बीच कहासुनी हो रही थी। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान जिमरातन ने अपने रिश्तेदार कज्जन, मुमताज, फुरकान और इरफान निवासी चकतेंदुआ, धनपतगंज को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ पीआरवी वाहन को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अंजू मिश्रा ने बताया कि हेड कांस्टेबल की तहरीर पर मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन