फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Maneka Gandhi said- Mohammad Saheb was also a vegetarian

Sultanpur : मेनका ने कहा- मोहम्मद साहब भी थे शाकाहारी, स्कूलों में गीता के साथ बाइबिल व कुरान भी पढ़ाई जाए

Thu, 04 May 2023 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 05:38 AM IST
सार

मेनका गांधी ने कहा कि कोई भी धर्म व कौम हिंसा की बात नहीं करता है। सभी आपस में प्रेम व भाईचारा बढ़ाने की बात करते हैं। इसलिए बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही सभी धर्मों के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए।

विज्ञापन
Sultanpur: Maneka Gandhi said- Mohammad Saheb was also a vegetarian
maneka gandhi

विस्तार

भाजपा सांसद व पशु रक्षा की पैरोकार मेनका गांधी ने बुधवार को एक विद्यालय में आयोजित मेधावियों के सम्मान समारोह में कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब खुद शाकाहारी थे। कोई भी धर्म व कौम हिंसा की बात नहीं करता है। सभी आपस में प्रेम व भाईचारा बढ़ाने की बात करते हैं। इसलिए बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही सभी धर्मों के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए।

विज्ञापन


सांसद ने कार्यक्रम में मौजूद प्रबंधक और शिक्षकों को स्कूल में बच्चों को धार्मिक ग्रंथ कुरान, बाइबल और गीता पढ़ाने की सलाह देते हुए कहा कि मैंने खुद 40 से 50 बार कुरान पढ़ी है। सभी धर्मों की अच्छी बातें बच्चों को पता होनी चाहिए। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता अपनाने, पेड़ लगाने व अंग्रेजी पढ़ाने की भी सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed