फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur Election Result 2022Sultanpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Sultanpur Election Seat Result 2022: जानिए सुल्तानपुर में किसके सिर सजा जीत का सेहरा, किसको मिली हार

Thu, 10 Mar 2022 06:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 10 Mar 2022 06:13 PM IST
सार

सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि, भाजपा के विनोद सिंह इस सीट से आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन
Sultanpur Election Result 2022Sultanpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
मतदान के लिए बूथ पर खड़े मतदाता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सुल्तानपुर। लोकतंत्र की अदालत में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 44 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को हो गया है। नतीजे सामने आ रहे हैं। भाजपा के विनोद सिंह इस सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अनूप सांडा कम वोटों के अंतर से दूसरे नंबर पर हैं। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार डाक्टर देवी प्रसाद सहाय तीसरे स्थान पर हैं। एआईएमआईएम के मिर्जा अकरम बेग चौथे तो वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार फिरोज खान इन सभी से पीछे चल रहे हैं। 

विज्ञापन


मतगणना स्थल पर सुरक्षा समेत गणना के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पांचों गणना पंडालों को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया। 27 फरवरी को लोकतंत्र की अदालत में जनता ने अपना फैसला सुना दिया था। मतदान के बाद पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 44 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया था। अमहट स्थित मंडी परिषद में गणना के लिए इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लंभुआ व कादीपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र का पंडाल बनाया गया। सुबह आठ बजे से पंडाल में मतगणना शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


मतदान के लिए जिले में बनाए गए 2244 बूथों पर 10,53,302 मतदाताओं ने विभिन्न प्रत्याशियों के पक्ष में अपना फैसला दिया है। इनमें 5,11,238 पुरुष व 5,42,032 महिलाएं शामिल हैं। अमहट स्थित मंडी परिषद में मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। सुरक्षा में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल को लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी परिषद में पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना को देखते हुए प्रत्येक राउंड के नतीजे की जानकारी लोगों को देने का भी इंतजाम किया गया। प्रत्येक पंडाल में निर्वाचन अधिकारी के टेबल पर माइक लगाया गया है। प्रत्येक राउंड का नतीजा आने के बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से माइक से उसकी जानकारी आम लोगों को दी गई। 

 

मंडी परिषद में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पंडाल में सुबह आठ बजे से बैलेट पेपर की गणना शुरू हुई थी। प्रत्येक पंडाल में साढ़े आठ बजे तक बैलेट पेपर की ही गणना चलती रही। साढ़े आठ बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उपजिला निर्वाचन अधिकारी बी. प्रसाद ने बताया कि ईवीएम के वोटों की गणना आधे घंटे बाद शुरू हुई।

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

विधानसभा चुनाव की मतगणना की संवेदनशीलता को देखते हुए मंडी परिषद में कड़ी व्यवस्था की गई थी। मंडी परिषद परिसर में बनाए गए पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पंडाल समेत आसपास बैरिकेडिंग की गई। पंडाल में गणना टेबलों को बैरिकेडिंग से सुरक्षित कर दिया गया।


प्रत्येक टेबल के सामने एजेंटों के लिए व्यवस्था की गई। निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, अन्य कर्मियों व प्रेक्षक के लिए भी पंडाल में मेज लगाई गई है। मंडी समिति के मुख्य गेट से लेकर पंडाल तक बैरिकेडिंग से सुरक्षित कर दिया गया है।


मंडी परिषद में एक मीडिया सेंटर भी बनाया गया है। मीडिया सेंटर में मीडिया के लोगों के लिए इंतजाम किया गया है। सेंटर में प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों की मतगणना के नतीजों के प्रसारण के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed