{"_id":"66a7fc09db4a9224ed030504","slug":"sultanpur-depot-has-no-bus-service-for-amethi-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-116572-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अमेठी के लिए नहीं है सुल्तानपुर डिपो की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अमेठी के लिए नहीं है सुल्तानपुर डिपो की बस सेवा
Tue, 30 Jul 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय बस स्टेशन से अमेठी जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। अमेठी डिपो की चलने वाली बस ही अमेठी के लिए जाती है। सुल्तानपुर डिपो की कोई बस नहीं चलने से अमेठी का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
परिवहन निगम के बेड़े में सुल्तानपुर डिपो की 132 बसें शामिल हैं। इसमें से 72 निगम की और 60 अनुबंधित बसें हैं। परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज बसों के लिए संख्या के आधार पर रूट परमिट जारी किया गया है। वहीं, पड़ोसी जिला अमेठी के लिए सुल्तानपुर से एक भी बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। जबकि सुल्तानपुर डिपो में बसों की कमी भी नहीं है। अमेठी से जो बस सुल्तानपुर आती है, वही बस वापस सवारी भरकर अमेठी के लिए रवाना होती है। इससे अमेठी जाने वाले यात्रियों को घंटों बस के लिए इंतजार करना पड़ता है।
बस स्टेशन पर अमेठी जाने के लिए खड़े शंभूनाथ और मेवालाल ने बताया कि एक घंटे से अधिक समय हो गया है। अभी तक अमेठी की कोई बस नहीं मिली है। गोसाईगंज से आईं सावित्री पांडेय व मंजू देवी ने कहा कि उन्हें रिश्तेदारी में अमेठी जाना है। करीब डेढ़ घंटा हो गया, लेकिन बस नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या बढ़ने पर चलाई जाएंगी बसें
एआरएम विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि अमेठी डिपो की बसें सुल्तानपुर आती हैं और फिर सवारी लेकर अमेठी जाती हैं। प्रतिदिन अमेठी की चार बसें चल रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो सुल्तानपुर डिपो की बसें भी अमेठी के लिए चलाई जाएंगी।