फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur colder than Mussoorie-Nainital

1.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जिले का पारा

Tue, 31 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sultanpur colder than Mussoorie-Nainital
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण ठंड का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा। भीषण ठंड से मसूरी और नैनीताल को भी पीछे छोड़ दिया। मसूरी और नैनीताल में मंगलवार को तापमान दो डिग्री रहा जबकि सुल्तानपुर में पारा गिरकर 1.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान मेें लगातार आ रही गिरावट ने लोगों को कंपा कर रख दिया है। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन भरी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

भीषण ठंड ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बर्फीली हवाओं से शीतलहरी में कमी नहीं आ पा रही है। सुबह के समय छाए घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है। कोहरे में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर बाद निकली हल्की धूप से भी ठंड से राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व औसत तापमान में सुधार नहीं होने की संभावना जताई है। अभी ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार नहीं है। हवा सामान्य गति से पुरवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फीली हवा ने कंपाया मंगलवार को सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। इस दौरान सफर करने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को कोहरे के दौरान हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। घने कोहरे ने वाहनों की स्पीड थाम दी।
रोडवेज की बसों व अन्य प्राइवेट वाहनों की स्पीड कम होने से लोगों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में विलंब हुआ। सुबह करीब नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। नौ बजे के बाद कोहरे का असर कुछ कम हुआ। इस दौरान बर्फीली हवाओं के चलने से लोग ठंड में कांप उठे।
गलन भरी ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। भीषण ठंड से न्यूनतम तापमान लुढक़कर 1.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया है। तापमान में लगातार आ रही गिरावट से बढ़ी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकली हल्की धूप भी बेअसर रही।
शाम ढलते ही फिर गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने, औसत तापमान में सुधार नहीं होने की संभावना जताई है। अभी ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार नहीं है।

हवा सामान्य गति से पुरवा चलेगी। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के कृषि मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 1.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed