{"_id":"69331d76a13e872fe5073dd7","slug":"sugarcane-crushing-will-start-at-the-sugar-mill-from-eight-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-145749-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चीनी मिल में आठ से शुरू होगी गन्ने की पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चीनी मिल में आठ से शुरू होगी गन्ने की पेराई
Fri, 05 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खेत में लहलहाती गन्ने की फसल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारिकागंज। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की पेराई का शुभारंभ आठ दिसंबर को होगा। इसी दिन से मिल संचालित हो जाएगी। इसके संचालन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी वीपी शुक्ल ने बताया कि गन्ने की पेराई के लिए 10 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी कर दिया गया है। इसका संदेश गन्ना किसानों के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजा गया है। इंजीनियरिंग विभाग ने चीनी मिल में सभी मशीनों का ट्रायल किया। मुख्य अभियंता विवेक यादव ने बताया कि मिल की सभी मशीनों व बाॅयलर का ट्रायल पूरा कर लिया गया है। टरबाइन व अन्य छोटे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। पेराई सत्र के दौरान आने वाली बाधाओं को दूर किया जा रहा है।
चीनी मिल में पेराई की घोषणा पर किसानों ने जताई खुशी
किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई की घोषणा होने पर किसानों ने खुशी जताई है। महमूदपुर गांव निवासी किसान राम अनुज सिंह ने कहा कि चीनी मिल की शुरुआत में हुई देरी से मायूसी थी। बताया कि एक ट्राॅली गन्ने की पर्ची मोबाइल पर एसएमएस से प्राप्त हो गई है। सुदनापुर के गन्ना किसान राम सुबरन ने कहा कि मिल के शुभारंभ की घोषणा से सुकून मिला है। भटपुरा के राजेश वर्मा ने कहा कि मिल प्रबंधन ने तारीख की तिथि तय कर दी है। अब गन्ने का खेत खाली होने पर गेहूं की बोआई हो जाएगी।