फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sugar mill

Sultanpur News: बॉयलर का मोटर फुंकने से चीनी मिल बंद

Sun, 01 Jan 2023 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
sugar mill
सुल्तानपुर में बंद चीनी मिल। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के बॉयलर का मोटर रविवार रात फुंक गया। इससे चीनी मिल में गन्ने की पेराई बंद हो गई। इसके साथ ही गन्ना तौल का काम भी रोक दिया गया। इससे गन्ना तौलाने पहुंच किसानों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

मिल के बॉयलर का मोटर रात करीब आठ बजे गन्ने की पेराई के दौरान अचानक फुंक गया। मोटर के फुंकते ही मिल की पेराई का कार्य बंद हो गया। इससे मिल के प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। मरम्मत कार्य के लिए मिल के इंजीनियर को बुलाया गया। देर रात इंजीनियर की देखरेख में मोटर को खोला जा रहा था। इंजीनियर के मुुताबिक मोटर खुलने के बाद ही संचालन में लगने वाले समय की सही जानकारी मिल सकेगी। मिल बंद होने से गन्ना तौल का भी काम बंद हो गया है। इससे गन्ना लेकर तौल कराने पहुंचे किसान परेशान हो गए हैं। मिल प्रबंधक प्रताप नारायन ने कहा कि जल्द ही मिल में पेराई शुरू कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed