फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sugar mill released Rs 7.23 crore

Sultanpur News: चीनी मिल ने जारी किए 7.23 करोड़ रुपये

Thu, 12 Mar 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill released Rs 7.23 crore
सुल्तानपुर। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए 7.23 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान जारी कर दिया है। यह रकम किसानों के खातों में भेज दी गई है। किसानों को खेतीबाड़ी और अन्य जरूरी खर्चों के लिए आर्थिक सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2025-26 में किसान सहकारी चीनी मिल ने जिले के किसानों से 4.62 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की थी। इसके बदले किसानों का कुल गन्ना मूल्य करीब 18.48 करोड़ रुपये बनता है। किसान लंबे समय से बकाया भुगतान के लिए मिल के चक्कर लगा रहे थे। दूसरी किस्त के रूप में 7,23,60,000 रुपये जारी किए गए हैं। इसके बावजूद मिल पर किसानों का करीब आठ करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी बाकी है। पेराई सत्र के दौरान चीनी की रिकवरी दर लगातार गिरने के कारण चार फरवरी की देर शाम गन्ना आयुक्त के आदेश पर मिल में पेराई कार्य बंद कर दिया गया था। इसके बाद किसानों के शेष गन्ने को हैदरगढ़ चीनी मिल को डायवर्ट कर दिया गया। चीनी मिल की महाप्रबंधक अंजलि गंगवार ने बताया कि किसानों को दूसरी किस्त का भुगतान भेज दिया गया है। शेष धनराशि के लिए शासन से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed