{"_id":"69ff7deee93717195d0ddc50","slug":"sucking-insects-threaten-sugarcane-crop-alert-issued-to-farmers-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-155910-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चूसक कीटों से गन्ने की फसल पर संकट, किसानों को अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चूसक कीटों से गन्ने की फसल पर संकट, किसानों को अलर्ट जारी
Sun, 10 May 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 10 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की ओर से गन्ने की फसल को कीटों से बचाने के लिए किसानों के लिए अलर्ट जारी किए गया है। इसी क्रम में किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में शुक्रवार को संगोष्ठी आयोजित की गई।
चीनी मिल की महाप्रबंधक अंजलि गंगवार ने किसानों को गन्ने की फसल पर बढ़ते कीट प्रकोप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिक तापमान और शुष्क मौसम के कारण गन्ने की पौध व पेड़ी फसल में चूसक कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है। किसानों को कीटों की पहचान और समय रहते बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई। मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि काला चिट्ठा नामक कीट पत्तियों का रस चूसकर उन्हें पीला कर देता है। संवाद