{"_id":"684099ecb8067869e005012c","slug":"students-will-now-identify-trees-with-qr-codes-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-134440-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विद्यार्थी अब क्यूआर कोड से करेंगे पेड़-पौधों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विद्यार्थी अब क्यूआर कोड से करेंगे पेड़-पौधों की पहचान
Thu, 05 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को अब अपने विद्यालय में ही क्यूआर कोड के माध्यम से वनस्पतियों की जानकारी मिल जाएगी। इन वनस्पतियों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
यदि विद्यालय परिसर में कोई वनस्पति नहीं मिलती है तो पास के पार्क या बगीचे आदि का उपयोग किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर जुलाई तक ईको क्लब गठित किया जाएगा। इस प्रक्रिया विज्ञान वर्ग के बच्चों को काफी सहूलियत होगी।
यूपी बोर्ड से संचालित 343 विद्यालय हैं। जिसमें 27 राजकीय हाईस्कूल इंटर मीडिएट कॉलेज हैं और 58 अशासकीय सहायता प्राप्त व 258 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। बुधवार को जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अखिलेश पांडेय ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और उसके स्थायी विकास के लिए छात्र-छात्राओं को इको क्लब के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। बच्चों को पौधा लगाना, स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक संरक्षण और बागवानी के प्रति जोड़ा जाएगा। जिससे बच्चों को एक-दूसरे का सहयोग करने और अधिक से अधिक सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
ईको क्लब गठन करने के निर्देश
विद्यालयों में ईको क्लब के गठन के निर्देश दिए गए हैं। इससे ज्ञान वृद्धि के साथ पर्यावरण के प्रति बच्चों का जुड़ाव बढ़ेगा और उन्हें अधिक से अधिक सीखने का मौका मिलेगा।
-रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक