फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Students will meditate for five minutes after prayer

Sultanpur News: प्रार्थना के बाद पांच मिनट ध्यान लगाएंगे विद्यार्थी

Mon, 19 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 19 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students will meditate for five minutes after prayer
सुल्तानपुर। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को हर दिन योग व ध्यान लगाना होगा। प्रार्थना के बाद पांच से सात मिनट तक ध्यान (मेडिटेशन) लगाने से तनाव कम होगा और स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी। छात्रों के साथ शिक्षक भी ध्यान लगा सकेंगे, हालांकि यह अनिवार्य नहीं होगा।
विज्ञापन

विद्यालयों में प्रार्थना के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद राष्ट्रगान कराया जाएगा। फिर बच्चों को ध्यान लगाने के लिए बैठाया जाएगा। प्रार्थना के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। योग, ध्यान व राष्ट्रगान की फोटो, वीडियो भी रोजाना भेजनी होगी।
विज्ञापन

जिले में 2064 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 1450 प्राथमिक विद्यालय, 369 उच्च उच्च प्राथमिक और 245 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। यहां पर करीब दो लाख बच्चे नामांकित हैं। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अपेक्षा त्रिपाठी ने बताया कि महानिदेशक स्कूल ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया है। कहा गया है कि विद्यालय में होने वाली प्रार्थना को प्रतिदिन बदल-बदल कर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना सभा और मेडिटेशन का कार्यक्रम विद्यालय में प्रतिदिन निश्चित समय पर अनिवार्य रूप से कराना होगा। यदि इसमें शिथिलता बरती जाती है तो प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षक पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। आदेश के क्रियान्वयन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। गर्मी की छुट्टी के लिए अब काफी कम समय बाकी है, इसलिए इस निर्देश का अनुपालन पूरी तरह नए सत्र से ही हो सकेगा।


आदेश का अनुपालन कराएंगे महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। प्रधानाध्यापकों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।-उपेंद्र गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed