फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Students will learn ways to protect the environment

Sultanpur News: पर्यावरण संरक्षण के उपाय सीखेंगे विद्यार्थी

Thu, 08 May 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 08 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Students will learn ways to protect the environment
सुल्तानपुर। परिषदीय के बाद अब राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। ये कैंप 21 मई से 10 जून तक संचालित होंगे। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को पर्यावरण से लेकर जल संरक्षण, सफाई व पौधरोपण के फायदे बताए जाएंगे। खेल गतिविधियां संचालित होंगी और अन्य कौशल विकास किए जाएंगे। विद्यालयों में गठित इको क्लब के माध्यम से नई शिक्षा नीति के तहत ये कार्यक्रम चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 331 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 25 राजकीय, 58 अशासकीय व 248 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। समर कैंप में पांच से 11 जून तक एक हफ्ते का अलग से शिड्यूल निर्धारित किया गया है जिसमें पांच जून को विद्यार्थियों को प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा और उन्हें पौधरोपण के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन


छह जून को विद्यालय में किचन गार्डन में विद्यार्थियों को शामिल करने, पुरानी बाल्टी व बोतल में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सात जून को ई कचरा इकट्ठा करने का अभियान और विद्यालय पर बूथ स्थापित कर विद्यार्थियों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जून को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, नौ जून को ऊर्जा बचाने, 10 जून को पानी बचाने और 11 जून को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूकता का कार्यक्रम होगा।




कौशल विकास की गतिविधियां होंगी संचालित
महानिदेशक के पत्र में जो निर्देश दिए गए हैं, उनका अनुपालन कराया जाएगा। समर कैंप में कौशल विकास के साथ ही साथ बच्चों को तकनीकी जानकारी देने पर जोर होगा।
-रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed