{"_id":"6574bfa2cc5b3cb0ce014a27","slug":"students-showcased-their-talent-with-89-models-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-6540-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विद्यार्थियों ने 89 माॅडलों से दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विद्यार्थियों ने 89 माॅडलों से दिखाई प्रतिभा
Sun, 10 Dec 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
सनबीम स्कूल में विज्ञान प्रर्दशनी में मॉडल प्रस्तुत करते बच्चे। -संवाद
सुल्तानपुर। सनबीम स्कूल में शनिवार को लगी विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न माॅडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य डाॅ. शरनजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें कक्षा चार से कक्षा नौ तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न माॅडलों को प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि केएनआईटी के प्रवक्ता डाॅ. एचके मिश्रा व डाॅ. सुजीत अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने 89 स्टाल लगाए। इनमें सिक्योरिटी अलार्म, राॅकेट, प्लास्टिक रिसाइक्लिंग वर्किंग माॅडल, टूफी बेंडिंग मशीन माॅडल शामिल रहे।
ड्रीफ एरीगेशन, एसिड रेन, हाईड्रोक्लोरिक ब्रिज, वाटर फिल्टर, वैक्यूम क्लीनर, नाइट सोलर पावर एंड एयर गन, ऑटोमैटिक अर्थक्वैक डीटेक्टर, चंद्रयान-3, वर्किंग कूलर, पावर हाउस, माॅडल ऑफ रोबोट, फायर फाइटिंग रोबोट माॅडल भा आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों में आने वाले विकसित भारत की झलक दिखती है।