{"_id":"5f8486bd8ebc3e9ba81b04a7","slug":"students-looking-for-promotion-will-have-to-take-the-exam-sultanpur-news-lko5448962145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन की आस लागाए छात्र-छात्राओं को देनी होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन की आस लागाए छात्र-छात्राओं को देनी होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए अवध विश्वविद्यालय से संबद्घ महाविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित हो गई थीं। बाद में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं सितंबर में कराई गईं। अब विश्वविद्यालय ने एमएससी, एमए, एमकॉम के पूर्वार्द्घ व बीएससी कृषि के भाग-1, दो व तीन की परीक्षाएं कराने का शेड्यूल जारी कर दिया है।
प्रदेश सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया था कि कोविड-19 के दृष्टिगत सिर्फ अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं आयोजित कराएं। परास्नातक पूर्वार्द्घ व स्नातक के प्रथम, द्वितीय कक्षाओं की परीक्षा न कराते हुए उन्हें अगली कक्षाओं में प्रोन्नत कर दिया जाय।
सितंबर में इसी आदेश के क्रम में विश्वविद्यालय ने स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करा ली थीं। अब अवध विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक उमानाथ सिंह ने परास्नातक प्रथम वर्ष, बीएससी एग्रीकल्चर के प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष व बीएससी गृह विज्ञान के प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
20 अक्तूबर से परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। प्रोन्नत किए जाने की आस लिए छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की ओर से अचानक जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम से झटका लगा है। सात माह से अधिक समय बीत जाने की वजह से परीक्षार्थियों की तैयारी का तारतम्य भी टूट गया है। ऐसे में फिर से उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
विश्वविद्यालय ने कोविड-19 के मद्देनजर निर्देश दिया है कि परीक्षा के पूर्व कक्षों को सैनिटाइज कराया जाय। साथ ही बैठक व्यवस्था भी सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से कराई जाय। परीक्षार्थियों को मास्क के साथ ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाय।