फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Students blocked the road

सेमेस्टर परीक्षा न कराने पर हाईवे जाम

Sat, 21 Nov 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

कमला नेहरू विधि संकाय में अध्ययनरत छात्रों ने छह माह से सेमेस्टर परीक्षाएं न कराने पर शनिवार को हाईवे जाम कर दिया। जाम से इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब घंटे भर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। महाविद्यालय प्रशासन एवं पुलिस के समझाने के बाद छात्र सड़क से हटे।

विज्ञापन


कमला नेहरू विधि संकाय में एलएलबी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम एवं त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं जून में हो जानी थीं। ये परीक्षाएं अभी तक नहीं हो सकी हैं। शनिवार को विधि संकाय के छात्र प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव से मिलने कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


वहां संतोषजनक जवाब न मिलने पर छात्रों ने केएनआई के मुख्य गेट पर फैजाबाद-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। छह माह से परीक्षाएं न होने से उनका सत्र खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड जाम की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ ही चीफ प्रॉक्टर डॉ. केडी सिंह, डॉ. सुशील सिंह, राजेश कुमार सिंह एवं शशिप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed