{"_id":"61ca07b204ce761ba90e9706","slug":"student-sultanpur-news-lko6108351172","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैबलेट व पुरस्कार पाकर खिले मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैबलेट व पुरस्कार पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विधायक सूर्यभान सिंह के साथ सम्मानित बच्चे।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार की ओर से टैबलेट व पुरस्कार का चेक पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तीन स्टेट मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों तथा 17 जिला स्तरीय मेरिट में स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शहर विधायक सूर्यभान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा सब ओर ध्यान दे रही है। मेधावियों को पढ़ाई में सुविधा हो, इसलिए टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इसकी मदद से ऑनलाइन पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्र-छात्राओं को सुविधा हो सकेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने कहा कि मेधावियों को उनकी सफलता का प्रतिफल मिला है। सभी छात्र-छात्राओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह में मुख्य अतिथि ने स्टेट मेरिट में स्थान पाने वाले तीन मेधावियों को एक-एक लाख रुपये के चेक के साथ ही एक-एक टैबलेट दिया। साथ ही जिला स्तरीय मेरिट में स्थान हासिल करने वाले 17 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक और एक-एक टैबलेट प्रदान किया।
इनको किया गया सम्मानित
मेधावी सम्मान समारोह में प्रदेश स्तर की इंटरमीडिएट की मेरिट स्थान पाने वाले दो मेधावी आकांक्षा सिंह व पूजा मौर्या तथा हाईस्कूल की स्टेट मेरिट में स्थान पाने वाले अंकुश दुबे को एक-एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं, हाईस्कूल के श्रेयांश श्रीवास्तव, आदर्श सिंह, अनुराग कसौधन, आयुषी, सचिन पाल, रिया, शालिनी सिंह, प्रभात प्रजापति व सतीश कुमार को 21-21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट की छवि तिवारी, नेहा मौर्या, श्रद्घा सिंह, नीरज कुमार, रोली यादव, ज्योति, अंशिका व प्रीती को भी 21-21 हजार रुपये दिए गए। सभी मेधावियों को टैबलेट भी प्रदान किया गया। 20 मेधावियों की सूची में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के सात विद्यार्थी शामिल रहे। इसमें छह इंटरमीडिएट व एक हाईस्कूल का विद्यार्थी शामिल है।