फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student left home, not clued in by angry father's reprimand

Sultanpur News: पिता की डांट से नाराज छात्र ने छोड़ा घर, नहीं लगा सुराग

Sun, 24 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 24 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Student left home, not clued in by angry father's reprimand
सुल्तानपुर। कूरेभार के चमुरखा गांव से शुक्रवार को पिता की डांट से नाराज छात्र घर छोड़कर कहीं चला गया। घर में उसने एक पत्र भी छोड़ दिया। पुलिस ने छात्र की गुुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चमुरखा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद चौबे के मुताबिक, उनका पुत्र आदित्य (14) चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। पिता राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनके पास स्कूल के प्रिंसिपल का फोन आया। प्रिंसिपल ने बताया कि आपका बेटा स्कूल नहीं आ रहा है। उसकी तबीयत तो ठीक है। यह सुनकर राजेंद्र ने बताया कि वह तो स्कूल के लिए रोज सुबह तैयार होकर घर से निकलता है।
विज्ञापन

शाम को बेटे के वापस होने पर पिता ने पूछताछ के बाद उसे डांट दिया। नाराज आदित्य शाम को घर से कहीं चला गया और देर रात तक वापस नहीं आया। घर में आदित्य का लिखा एक पत्र मिला। पत्र में लिखा है कि ‘पापा-मम्मी मैं घर छोड़कर जा रहा हूं। मेरा अब पढ़ने लिखने में मन नहीं है। मम्मी-पापा अपना और जैनी का ख्याल रखना। अब आपके बेटे का नाम मिट जाएगा।’ पत्र मिलने के बाद से परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूरेभार थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। लड़के की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed