{"_id":"5e0cd6678ebc3e87c56ea1f8","slug":"student-died-in-road-mishap-sultanpur-news-lko500765999","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार छात्रा को मैजिक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार छात्रा को मैजिक ने रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्कूल से पढ़कर घर जा रही साइकिल सवार छात्रा को मैजिक ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा की मौत से नाराज ग्रामीणों ने अमेठी दुर्गापुर मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लोगों की मांग थी कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराए। पुलिस अधिकारियों े समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए। करीब दो घंटे तक मार्ग बाधित होने से जाम की स्थिति बनी रही।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी रामकेवल विश्वकर्मा की पुत्री रेखा विश्वकर्मा (15) अमेठी स्थित जीजीआईसी में कक्षा 10 की छात्रा थी। बुधवार की सुबह रेखा साइकिल से स्कूल पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद रेखा घर लौट रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में अमेठी दुर्गापुर मार्ग पर स्थित बघवारिया गांव के पास तेज रफ्तार मैजिक ने रेखा को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा की मौत से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की मांग थी कि छात्रा के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दी जाए।
सूचना के बाद पहुंचे पुलिस के अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए। करीब दो घंटे तक मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।