{"_id":"cc7bf2300c68b06baa2fea4994b0eab6","slug":"student-beaten-by-teacher-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने मासूम को छड़ी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने मासूम को छड़ी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में पहाड़ा नहीं सुना पाने पर शिक्षिका ने कक्षा एक के मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। शाम को छात्र घर पहुंचा तो परिवारीजन उसे देखकर दंग रह गए। बच्चे ने रोते हुए मां को पूरी बात बताई। परिवारीजन स्कूल पहुंचे लेकिन न तो आरोपी शिक्षिका मिली और न ही स्कूल प्रशासन का कोई अधिकारी।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के गारवपुर निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह का बेटा अभ्युदय सिंह (6) लंभुआ कस्बे में स्थित ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। शनिवार सुबह वह पढ़ने के लिए गया था। अभ्युदय क्लास में पढ़ रहा था। शिक्षिका ने अभ्युदय से पहाड़ा सुनाने को कहा।
विज्ञापन
अभ्युदय पहाड़ा नहीं सुना पाया तो शिक्षिका ने छड़ी से उसकी पिटाई की। घर में जब अभ्युदय की मां ने उसका कपड़ा उतारा तो पीठ देखकर दंग रह गई। बच्चे की पिटाई से नाराज परिवारीजन शिक्षिका की शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार नहीं मिला।
विज्ञापन
ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के कार्यालय प्रभारी सचिन से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामूली बात है। सोमवार को मामले को सुलझा लिया जाएगा।
गारवपुर निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके बच्चे से टीचर ने पहाड़ा सुनाने के लिए कहा था। बच्चा पहाड़ा नहीं सुना सका। इस वजह से शिक्षिका ने बच्चे को पीटा है। वे मामले की लिखित शिकायत लंभुआ कोतवाली में करेंगे।