{"_id":"6599a45ebc109e289d011054","slug":"strong-rooms-will-be-built-to-keep-question-papers-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-7853-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रश्नपत्र रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर बनेंगे स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रश्नपत्र रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर बनेंगे स्ट्रांग रूम
Sun, 07 Jan 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए जिले के 122 केंद्रों पर प्रश्न पत्रों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। इसमें प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए डबल लॉक वाली आलमारी का प्रयोग किया जाएगा। यह आलमारी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगी। प्रधानाचार्य कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाया गया तो केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई होगी।
जीआईसी सुल्तानपुर को ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग जिला स्तरीय समिति करेगी। कंट्रोल रूम से जोड़ने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर राउटर लगाए जाएंगे।
शनिवार को 11 कर्मियों के मॉनीटरिंग सेल का गठन किया गया। जीआईसी प्रवक्ता गायत्री प्रसाद तिवारी को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। ऑनलाइन मॉनीटरिंग सेल व परीक्षा केंद्रों की निगरानी क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं डीआईओएस से सभी परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों से रविवार तक सेंटर कोड, नाम, डीवीआर कंपनी व डीवीआर मॉडल नंबर, यूजर नेम व पासवर्ड की जानकारी सील बंद लिफाफे में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
मॉनीटरिंग सेल कंट्रोल रूम से करेगा केंद्रों की निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों के रखरखाव के लिए स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। डबल लॉक वाली आलमारी में रखे प्रश्नपत्रों की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी से ऑनलाइन की जाएगी। जिला स्तरीय समिति जीजीआई से ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेगी। परीक्षा केंद्रों के सीडीआर से संबंधित सभी जानकारी मॉनीटरिंग सेल में जमा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है।
-रविशंकर, डीआईओएस