{"_id":"64c7fd36de3f5a1c7e0c8818","slug":"stopped-pension-of-18-thousand-beneficiaries-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-1100-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 18 हजार लाभार्थियों की रोकी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 18 हजार लाभार्थियों की रोकी पेंशन
Mon, 31 Jul 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राशन कार्ड से नाम लिंक न पाए जाने पर शासन ने जिले के करीब 18 हजार लाभार्थियों की पेंशन रोक दी है। इससे लाभार्थियों में खलबली मच गई है। मामला जानकारी में आते ही लाभार्थियों ने फैमिली आईडी बनवानी शुरू कर दी है।
शासन की ओर से कराए जा रहे ऑनलाइन सत्यापन में जिले के करीब 18 हजार विभिन्न पेंशन के लाभार्थियों का ब्योरा राशन कार्ड से लिंक नहीं पाया गया है। इस पर शासन ने लाभार्थियों की पेंशन रोक दी है। इनमें दिव्यांग कल्याण विभाग के करीब 27 सौ, समाज कल्याण विभाग के वृद्धा पेंशन के करीब 11 हजार व प्रोबेशन विभाग की करीब पांच हजार विधवा पेंशनभोगी शामिल हैं।
हालांकि प्रोबेशन विभाग की ओर से करीब सप्ताह भर पहले ही सभी लाभार्थियों को तीन माह की किस्त जारी की गई थी लेकिन अब शासन ने राशन कार्ड से लिंक न होने वाले लाभार्थियों को फैमिली आईडी के जरिए राशन कार्ड में नाम लिंक कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
शासन का निर्देश मिलने के बाद तीनों विभागों ने लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनवानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही लाभार्थियों का सत्यापन करने के लिए ब्लॉकों व जिला आपूर्ति अधिकारी को सूची भेज दी है। अधिकारियों के मुताबिक जिला आपूर्ति अधिकारी की ओर से सूची का सत्यापन कराने के बाद नाम जोड़ते हुए संस्तुति किए जाने के बाद ही लाभार्थियों को पेंशन मिल सकेगी।
प्रभारी जिला दिव्यांग जनकल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि लाभार्थियों की ओर से दी जाने वाली फैमिली आईडी को लिंक कराया जा रहा है। डीएसओ की ओर से सत्यापन के बाद लाभार्थी का नाम जोड़ते हुए संस्तुति किए जाने के बाद ही पेंशन की राशि शासन से जारी हो सकेगी।
प्रत्येक माह दी जाती एक हजार पेंशन
विभिन्न पेंशन के लाभार्थियों को प्रत्येक माह एक हजार रुपये की पेंशन मिलती है। शासन की ओर से लाभार्थियों को तीन माह की किस्त एक साथ जारी की जाती है। नाम न जुड़ने पर आने वाली पेंशन रुक जाएगी।