फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Still fear of Corona infection at restaurants and hotels

रेस्टोरेंट व होटलों पर अभी भी कोरोना संक्रमण का खौफ

Wed, 09 Sep 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Still fear of Corona infection at restaurants and hotels
सुल्तानपुर। अनलॉक में भी जिले के होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के दिन नहीं बहुरे हैं। रेस्टोरेंट संचालक होम डिलीवरी व प्रतिष्ठान पर गाइड लाइन के तहत अपना कार्य चला रहे हैं तो होटल संचालक सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य व्यवस्था बरकरार रखने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। इसकी वजह से संचालकों को अपना व्यवसाय कायम रखने की चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर 25 मार्च से किए गए लॉकडाउन से शुरू हुई होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी अभी तक समाप्त नहीं हो सकी है। हालांकि शासन ने अनलॉक में रेस्टोरेंट व होटल संचालन की छूट कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन के तहत दे दी है लेकिन गाइडलाइन का अनुपालन संचालकों के लिए मुसीबत बन गई है। इसकी वजह से व्यवसाय मंदा पड़ गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कोरोना संक्रमण का दौर अभी बरकरार रहने से लोगों में संक्रमण का भय भी बना है। इसका असर भी रेस्टोरेंट व होटलों पर पड़ रहा है। कोरोना की गाइड लाइन के तहत संचालन से होटल व रेस्टोरेंट में ग्राहक कम हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में पूर्व की तरह कमरों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। रेस्टोरेंट में पूर्व की तरह ग्राहक नहीं बैठ पा रहे हैं। रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी कराने पर खर्च अधिक आ रहा है। ग्राहकों के कम होने से यह व्यवसाय टूट गया है। सिरवारा रोड स्थित गार्डन व्यू होटल के संचालक संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन कराने में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
इसके लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी पड़ रही है। ग्राहकों की संख्या लॉकडाउन से पहले की तुलना में करीब आधी हो गई है। ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रयोग का अनुपालन कराना मुश्किल भरा काम है। फिलहाल संचालन में गाइडलाइन का पूरा अनुपालन कराया जा रहा है। इसका असर व्यवसाय पर पड़ा है।

रघुकुल रेस्टोरेंट के संचालक विनय सिंह ने बताया कि प्रशासन के आदेश के बाद होम डिलेवरी कराई जा रही है। रेस्टोरेंट का संचालन प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार कराया जा रहा है। इसकी वजह से खर्च अधिक आ रहा है लेकिन आमदनी घट गई है। किसी तरह से व्यवसाय जिंदा रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed