फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   STF nabs Bihar-based smuggler in Sultanpur cannabis worth 90 lakh seized

UP: एसटीएफ ने सुल्तानपुर में बिहार के तस्कर को दबोचा, 90 लाख का गांजा बरामद: अलग-अलग जिलों में करना था सप्लाई

Sat, 13 Jun 2026 07:36 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 07:36 PM IST
सार

एसटीएफ लखनऊ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुर में बिहार के तस्कर को दबोच लिया। ट्रक से 90 लाख का गांजा बरामद हुआ है। इसे यूपी के अलग अलग जिलों में सप्लाई करना था। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
STF nabs Bihar-based smuggler in Sultanpur cannabis worth 90 lakh seized
ट्रक से बरामद गांजा, चालक दीपक महतो। - फोटो : पुलिस।

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांदा के बरनी मोड़ टोल प्लाजा के पास शुक्रवार देर शाम एक ट्रक से 360 किग्रा गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बिहार निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। ट्रक में मिले गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई एसटीएफ लखनऊ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

विज्ञापन


एसटीएफ के उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम 7.00 बजे बरनी मोड़ टोल प्लाजा के पास एक ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक पर बिहार की नंबर प्लेट लगी थी। तलाश के दौरान ट्रक में रखे प्लास्टिक के 12 बंडलों से 360 किलो गांजा मिला। पुलिस ने ट्रक चालक दीपक महतो निवासी हरलाखी पिपरौन, जिला मधुबनी (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, तीन एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रक चालक का काम करता है। कुछ लोगों के संपर्क में आने के बाद वह गांजा तस्करी के धंधे से जुड़ गया। बताया कि वह गांजा ओडिशा से लाया था। इसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाना था। प्रत्येक खेप पहुंचाने पर उसे 50 हजार रुपये मिलता था। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन और संपर्कों की जांच करके तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी पकड़ी गई थी बड़ी खेप

जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एसटीएफ को पहले भी बड़ी सफलता मिल चुकी है। गत वर्ष 27 जून को लखनऊ एसटीएफ व कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियाकला गांव के पास एक कंटेनर से तीन क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया था। कंटेनर में मिले गांजे की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई थी। उस मामले में हरियाणा, राजस्थान और गोंडा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। कंटेनर में रखे पेपर रोल के बीच छिपाकर गांजे के 13 बंडल ले जाए जा रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि खेप ओडिशा से बहराइच पहुंचाई जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed