फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Stepmother beat up son by tying him to a tree

सौतेली मां ने बेटे को पेड़ से बांधकर पीटा

Wed, 04 May 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stepmother beat up son by tying him to a tree
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कलिकापुर गांव में बुधवार की सुबह सौतेली मां ने पति के साथ मिलकर बेटे को रस्सी से पेड़ में बांध दिया। बेटे को बांधने के बाद दंपती ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से उसकी जान बचाई। पुलिस ने दादी की तहरीर पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कलिकापुर गांव निवासी राकेश ने पहली पत्नी को छोड़कर सुमन के साथ शादी की है। पहली पत्नी से एक लड़का अंकुश (14) है। आरोप है कि अंकुश की सौतेली मां ने बुधवार की सुबह अपने पति राकेश के सहयोग से उसे पेड़ में रस्सी के सहारे बांधकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

चीख-पुकार के बाद ग्रामीण और अंकुश की दादी शांती देवी वहां पहुंचीं और किसी तरह से उसकी जान बचाई। पुलिस ने शांती देवी की तहरीर पर राकेश और सुमन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed