फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sribageshwar Dham Yatra to begin on

Sultanpur News: 19 को निकलेगी श्रीबागेश्वर धाम यात्रा

Wed, 16 Apr 2025 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sribageshwar Dham Yatra to begin on

विज्ञापन
लखनऊ। श्री घनश्याम हनुमान सेवा समिति की अगुवाई में अध्यक्ष संदीप तिवारी और महामंत्री घनश्याम मौर्य के नेतृत्व में शिष्य मंडल 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं को श्रीबागेश्वर धाम के दर्शन कराएगा। धूमधाम से श्रीबागेश्वर धाम यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए लखनऊ शिष्य मंडल का गठन किया गया है। श्रद्धालु श्रीबालाजी के दर्शन के बाद 20 को खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव के भी दर्शन करेंगे।


समिति के महामंत्री घनश्याम मौर्य ने बताया कि लखनऊ शिष्य मंडल का बागेश्वर घाम में पंजीकरण हुआ है। इस मंडल के स्थायी सेवकों में शिवम मिश्रा, संदीप तिवारी, घनश्याम मौर्य, सौरभ, अर्चना त्रिपाठी, सुधा टंडन, कादंबिनी, गरिमा, कंचन तिवारी, कांति यादव, नरेंद्र कुमार वर्मा व रागिनी शुक्ला हैं। समिति के संरक्षक पंडित अंजनी शुक्ला ने बताया कि 25 व 26 मार्च को लखनऊ से श्री घनश्याम हनुमान सेवा समिति के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने बागेश्वर धाम की यात्रा की थी। अप्रैल में यह दूसरी यात्रा होगी। इच्छुक श्रद्धालु धाम की आगामी यात्राओं में शामिल होने के लिए समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed