फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sri krishna Barhi celebrated with zeal

श्रीकृष्ण बरही महोत्सव में गूंजे आल्हा-कजरी

Sun, 27 Aug 2017 10:01 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 27 Aug 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Sri krishna Barhi celebrated with zeal
झांकियों ने मन मोहा - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण बरही महोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। महोत्सव में आल्हा गायन व कजरी गीतों ने समां बांध दिया।

विज्ञापन



सूरापुर के श्रीकृष्ण बरही महोत्सव में शनिवार को प्रथम दिन डीएम हरेंद्रवीर पहुंच गए। डीएम ने कहा कि, श्रीकृष्ण बरही महोत्सव प्रदेश का अनूठा कार्यक्रम है। सभी व्यापारी सूरापुर की इस गौरवशाली परंपरा में निरंतर वृद्धि के लिए प्रयास करते रहें। उद्योग व्यापार मंडल सूरापुर के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रहरि ने डीएम से जाम की समस्या दूर कराने व टाउन एरिया में महिला प्रसाधन बनवाने की मांग की। इस पर डीएम ने जमीन मिलने पर महिला प्रसाधन व बाईपास सड़क पर अनुमानित खर्च का इस्टीमेट तैयार कराने की बात कही। इससे पहले डीएम ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। पूरे कस्बे को विद्युत झालरों से रोशन किया गया था।
विज्ञापन


पूजा समितियों की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, हठ एवं असुरों के वध से संबंधित विद्युत चालित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कई स्थानों पर आल्हा गायन व लोकगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरही महोत्सव में लोक गायक राहुल पांडेय ने कजरी गीतों से समां बांध दिया। इस मौके पर प्रेमप्रकाश जायसवाल, एसडीएम मोतीलाल सिंह, कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed