फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Speaker's honor hangs over Dinesh Upadhyay's head

Sultanpur News: दिनेश उपाध्याय के सिर पर सजा अध्यक्ष का सेहरा

Mon, 24 Feb 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Speaker's honor hangs over Dinesh Upadhyay's head
निर्वाचन के बाद ​जिलाध्यक्ष व मंत्री का स्वागत करते ​शिक्षक।- 
सुल्तानपुर। करीब 22 वर्षों के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और मंत्री का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। कुल 618 डेलीगेट में से 612 ने अपने मतों का प्रयोग किया। शाम को हुई मतगणना में प्रतिद्वंदी रणवीर सिंह को हराकर दिनेश उपाध्याय ने जिला अध्यक्ष का पद हासिल कर लिया। उन्हें 382 मत मिले, जबकि रणवीर सिंह को 229 मतों से संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष और मंत्री के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ का आखिरी चुनाव सन् 1998 में हुआ था। तब से हर बार निर्विरोध प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष और अन्य पद दिए जाने की परंपरा थी। यह परंपरा 2025 में टूटी। सिरवारा रोड स्थित अध्यापक संघ भवन में चुनाव रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चला। मतों की गिनती में जिला मंत्री पद के चुनाव में राम आशीष ने बाजी मारी।
विज्ञापन

उन्हें 377 वाेट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी वैभव भटनागर को 235 मत प्राप्त हुए। पर्यवेक्षक अमित सिंह व निर्वाचन अधिकारी विनय तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय सिंह ने परिणामों की घोषणा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गंगा प्रसाद दूबे, राजेंद्र सिंह, शमीम अहमद, मालती सिंह, रमेश तिवारी, राजीव मिश्र, राधेश्याम मौर्य, परमेंद्र सिंह, चंद्रपाल राजभर, विनय प्रजापति, अखिलेश मिश्र समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed