{"_id":"5f1db69d8ebc3e638d295c1b","slug":"sp-sultanpur-news-lko532585939","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने एसपी को दौड़ाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों ने एसपी को दौड़ाकर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। डाकखाना प्वॉइंट पर शनिवार की शाम एक व्यक्ति सरेशाम लॉकडाउन का उल्लंघन करने लगा। मना करने पर वह भागने लगा तब सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। भागने वाले व्यक्ति ने जब अपना गमछा और मास्क हटाया, तब पुलिस कर्मी सन्न रह गए। दरअसल वे पुलिस कप्तान शिवहरी मीणा निकले। अपनी पहचान उजागर होने के बाद शिवहरी मीणा ने मातहतों की सराहना में तालियां बजाईं। साथ ही उन्हें 2500 रुपये देकर पुरस्कृत किया।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में लागू लॉकडाउन में पुलिस कर्मी पूरी निष्ठा से ड्यूटी कर रहे हैं अथवा नहीं इसकी जांच करने के लिए शनिवार की रात पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा शर्ट-पैंट पहनकर और मास्क लगाने के साथ ही चेहरा पूरी तरह से ढककर एक सिपाही की बाइक पर बैठकर शहर में निकल पड़े। एसपी शहर के डाकखाना चौराहे पर पहुंचे और बैरियर को पार करने लगे। तभी ड्यूटी पर तैनात सिपाही विवेक कुमार पांडेय ने उन्हें रोक लिया। एसपी बैरियर लांघकर आगे निकल गए।
इस बीच सिपाही विवेक पांडेय ने इसकी सूचना अन्य पुलिस कर्मियों को दे दी। सूचना मिलते ही महिला आरक्षी रूपा देवी, प्रियांशी चौधरी, सुमन चौहान, सरिया कुशवाहा, रामकृष्ण यादव, दरोगा कमलेश कुमार और अरविंद कुमार भी पहुंच गए। सबने दौड़ाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले को पकड़ लिया। उसके बाद संबंधित ने अपने चेहरे से गमछा और मास्क हटाया तो सिपाही सन्न रह गए। उनके सामने पुलिस कप्तान शिवहरी मीणा खड़े थे।