{"_id":"6a57d017d9dcfef88405b44c","slug":"sp-student-wing-welcomes-mp-sanatan-pandey-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-160598-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सपा छात्र सभा ने किया सांसद सनातन पांडेय का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सपा छात्र सभा ने किया सांसद सनातन पांडेय का स्वागत
Wed, 15 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
लोहरामऊ में सांसद सनातन पांडेय का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
सुल्तानपुर। बलिया के सांसद सनातन पांडेय का शहर के लोहरामऊ चौराहे पर बुधवार को स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश सचिव योगेश तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने उनका माल्यार्पण किया। सांसद लखनऊ में पांच अगस्त को होने वाली जनेश्वर मिश्र जयंती की तैयारी बैठक में शामिल होने सुल्तानपुर पहुंचे थे।
इस मौक पर योगेश तिवारी ने सांसद को भगवान परशुराम का प्रतीक चिह्न फरसा भेंट किया। उन्होंने मां लोहरामऊ भवानी का आशीर्वाद भी लिया। स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश मौर्य, राकेश यादव, विकास यादव, आशीष मिश्रा, राज मिश्रा, मुकेश तिवारी, अंकित तिवारी, विनय मिश्रा आदि शामिल रहे।