{"_id":"5fbe80238ebc3e9bfd3f915a","slug":"sp-singh-president-and-arun-tiwari-became-ministers-sultanpur-news-lko551738487","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिंह अध्यक्ष व अरुण तिवारी बने मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सिंह अध्यक्ष व अरुण तिवारी बने मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के द्विवर्षीय अधिवेशन में शिव प्रताप सिंह को अध्यक्ष व अरुण कुमार तिवारी महामंत्री के पद पर निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर डायट के पवन पांडेय निर्वाचित किए गए। सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध किया गया।
यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन का दो वर्षीय अधिवेशन राजकीय इंटर कॉलेज के पुस्तकालय सभागार में आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के मंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक जयप्रकाश यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी अमित मिश्र, प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यशील त्रिपाठी शामिल हुए। अधिवेशन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया।
विज्ञापन
इसमें शिव प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष, पवन पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश सरोज को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार तिवारी को महामंत्री, सुरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, राम शरण गुप्ता को ऑडिटर, मनोज कुमार को प्रचार मंत्री व वर्षा सिंह को संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया।
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यशील त्रिपाठी व चुनाव अधिकारी के रूप में अरविंद पांडेय भी अधिवेशन में शामिल हुए। इस मौके पर राजकीय कॉलेज, डायट व डीआईओएस दफ्तर के लिपिक संवर्ग के कर्मचारी शामिल हुए।